Bollywood News


तापसी पन्नू ने 'रश्मि रॉकेट' के लिए ऐसे कम किया वजन!

तापसी पन्नू ने 'रश्मि रॉकेट' के लिए ऐसे कम किया वजन!
बॉलीवुड की युवा अभिनेत्री तापसी पन्नू इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'रश्मि रॉकेट' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के बाद 'शाबाश मिथु' पर काम शुरू करने वाले हैं, इसमें वह इंडियन क्रिकेटर मिथाली राज का किरदार निभाती नज़र आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर साझा की है जिसके माध्यम से वह अपने फैन्स को 'रश्मि रॉकेट' के लिए किस तरह प्राकृतिक तरीके से वजन कम किया है इसकी जानकारी दे रही हैं|

तापसी ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि है, मेरा एग्जॉटिक सनसेट ड्रिंक। जब मुनमुन मेरा खाना प्लान करती हैं तो मेन्यू में कोई खाना साधारण नहीं हो सकता। इस फैट बर्न करने वाले ड्रिंक में कच्चा ऐप्पल साइडर विनेगर, मेथी, हल्दी और अदरक का मिश्रण होता है।" देखिये-



तापसी पन्नू आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर तुषार हिरनंदनी निर्देशित फिल्म 'सांड की आँख' में भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई दी थी। आने वाले समय में वह 'रश्मि रॉकेट', 'शाबाश मिठू', 'हसीन दिलरुबा' और 'लूप लपेटा' जैसी फिल्मों में अपने अलग अलग किरदारों से लोगों का मनोरंजन करती नज़र आने वाली हैं।

End of content

No more pages to load