Bollywood News


कंगना रानौत ने शुरू की 'धाकड़' की तैयारी, ट्रेनिंग सेशन से साझा की तस्वीरें

कंगना रानौत ने शुरू की 'धाकड़' की तैयारी, ट्रेनिंग सेशन से साझा की तस्वीरें
कंगना रानौत की आखिरी रिलीज़ पंगा चाहे बॉक्स ऑफिस पर औसत ही प्रदर्शण कर पायी हो मगर उनकी मगर उनकी आगामी फिल्मों ली लिस्ट काफी तगड़ी है जिनका फैन्स उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं | कंगना फिलहाल ए एल विजय की पॉलिटिकल बायोग्राफिकल ड्रामा 'थलाइवी' की शूटिंग कर रही हैं मगर अब इसके साथ-साथ उन्होंने अपनी आगामी एक्शन फिल्म धाकड़ की तैयारी भी शुरू कर दी है|

धाकड़ एक आगामी एक्शन फिल्म है जिसका निर्देशन कर रहे हैं रजनीश घई| फिल्म का पहला मोशन पोस्टर पिछले साल रिलीज़ किया गया था और इस दिवाली पर ये सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी मगर कोरोना ने इन सब पर पानी फेर दिया और ऐसा कुछ हुआ नहीं | अब लम्बे समय बाद कंगना ने धाकड़ के लिए तैयारी शुरू कर दी है और हाल ही में उन्होंने अपने ट्रेनिंग सेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की|

तस्वीरों में कंगना बॉक्सिंग ग्लव्स पहने हुए प्रक्टिवे करते हुए नज़र आ रही हैं साथ ही उन्हें टीम के साथ बैठ कर लैपटॉप पर काम करते हुए भी देखा जा सकता है| देखिये-


बता दें की रजनीश घई के निर्देशन में बन रही धाकड़ एक दमदार एक्शन फिल्म है जिसमें कंगना रनौत का धांसू एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है| फिल्म में कंगना के साथ मिमोह चक्रवर्ती व मनोज तिवारी भी आहम किरदार निभाते दिखेंगे| ये फिल्म अगले साल के मध्य के बाद ही सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी|

End of content

No more pages to load