Bollywood News


एएसीटीए पुरस्कारों के लिए नामांकित हुई थप्पड़, 'छपाक' व 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान'

बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों के अनुसार - 'थप्पड़,' 'छपाक,' और 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान,' को प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलियन एकेडमी ऑफ सिनेमा एंड टेलीविजन आर्ट्स अवार्ड्स (AACTA) के लिए नामांकित किया गया है। तीनों फिल्में विभिन्न सामाजिक मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती हैं और समाज में बदलाव लाने की जरूरत का संदेश देती हैं।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर इस बात कि जानकारी दी है कि तीनों फिल्मों को सर्वश्रेष्ठ एशियाई महिला श्रेणी में प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है। इससे पहले आमिर खान की फिल्म दंगल ने बेस्ट एशियाई फिल्म का पुरस्कार जीता था| देखिये-



अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म 'थप्पड़' लिंग भूमिकाओं और घरेलू हिंसा के मुद्दे के इर्द-गिर्द घुमती है, वहीं मेघना गुलज़ार की 'छपाक' एक वास्तविक एसिड अटैक सर्वाइवर के जीवन पर आधारित है| हितेश केवल्य और रोहित शर्मा निर्देशित 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' समलैंगिकता और समान-लिंग प्रेम से संबंधित है।

End of content

No more pages to load