Bollywood News


राम माधवानी की फिल्म 'धमाका' से कार्तिक आर्यन का धमाकेदार लुक जारी!

राम माधवानी की फिल्म 'धमाका' से कार्तिक आर्यन का धमाकेदार लुक जारी!
बॉलीवुड के पसंदीदा चॉकलेट बॉय कार्तिक आर्यन हमें अब तक परदे पर रोमांस और कॉमेडी कर-कर के एंटरटेन करते आए हैं| कार्तिक ने अपने चुलबुले ऑन-स्क्रीन अवतार से सबका दिल जीता है लेकिन अब वे चुलबुला नही बल्कि अपना सीरियस अवतार दर्शकों के सामने लाने वाले हैं राम माधवानी की अगली फिल्म में| फिल्म का नाम है 'धमाका' और इसका मोशन पोस्टर जारी हो गया है जिसमें कार्तिक का लुक ज़बरदस्त है|

कल कार्तिक के जन्मदिन के मौके पर फिल्म के निर्माताओं ने इसका पहला पोस्टर रिलीज़ करके कार्तिक और उनके चाहनेवालों दोनों के तोहफा दिया| पोस्टर में कार्तिक सूट पहने हुए एक फॉर्मल लुक में किसी बिल्डिंग की खिड़की से एक ब्रिज पर हुए धमाके को निहारते नज़र आ रहे हैं और उनका लुक काफी हटके है जो फैन्स को ज़रूर पसंद आएगा| देखिए पोस्ट-



धामाका एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जो आज के दौर में न्यूज़ चैनल और उनके काम करने के तरीके पर आधारित होगी| ये एक कोरियाई फिल्म 'द टेरर लाइव' का हिंदी रीमेक होगी जिसमे कार्तिक आर्यन के साथ अभिनेत्री फिलहाल नहीं की गयी है| फिल्म के निर्माता हैं रॉनी स्क्रूवाला, अमिता माधवानी, व राम माधवानी और ये अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी|

End of content

No more pages to load