Bollywood News


भूमि पेड्नेकर की दुर्गावती को मिला नया टाइटल, भूमि ने किया नया पोस्टर शेयर

भूमि पेड्नेकर और अरशद वारसी पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं जी अशोक की हॉरर फिल्म दुर्गावती में | ये फिल्म जी अशोक की ही 2018 तेलुगु हॉरर-थ्रिलर 'भागमती' का हिंदी रीमेक है जो की ११ दिसम्बर को अमेज़न प्राइम विडियो पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है| लेकिन, रिलीज़ से पहले फिल्म में एक बड़ा बदलाव करते हुए निर्माताओं ने इसका टाइटल बदल दिया है|

जी, दुर्गावती का टाइटल फिल्म के निर्माताओँ ने बदल कर अब 'दुर्गामती' रख दिया है| इस बात की जानकारी भूमि पेड्नेकर ने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करके दी जिसमें भूमि का लुक काफी डरावना है जो आपको भूल भुलैया की 'मंजुलिका' की याद भी दिलाता है| देखिए-



दुर्गामती में भूमि पेड्नेकर और अरशद वारसी के साथ जीशु सेनगुप्ता, माहि गिल और करण कपाड़िया भी अहम किरदारों में दिखेंगे| फिल्म के निर्माता हैं विक्रम मल्होत्रा, भूषण कुमार, अक्षय कुमार, व क्रिशन कुमार और ये 11 दिसम्बर को अमेज़न प्राइम विडियो पर रिलीज़ होगी|

End of content

No more pages to load