Bollywood News


मालदीव के नज़ारे लेने अब पहुंची सोनाक्षी सिन्‍हा, साझा की मोनोकिनी में तस्वीर

मालदीव के नज़ारे लेने अब पहुंची सोनाक्षी सिन्‍हा, साझा की मोनोकिनी में तस्वीर
भारत में लॉकडाउन के खत्‍म होने के बाद बॉलीवुड सिलेब्रिटीज बाहर निकलकर एन्जॉय करते नज़र आ रही हैं। एली अवराम, दिशा पाटनी, तारा सुतारिया, रकुलप्रीत सिंह के बाद अब बॉलीवुड की रज्जो यानि सोनाक्षी सिन्‍हा भी हाल ही में मस्ती करने के लिए मालदीव पहुंच गई हैं। सोनाक्षी ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी कुछ हॉट तस्‍वीरें पोस्‍ट की हैं, जिन्हें उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं|

सोनाक्षी के इस कातिलाना अवतार की सोशल मीडिया यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं, उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, "पानी में खुद को सबसे ज्‍यादा खुश महसूस करती हैं।" सोनाक्ष इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर भी मालदीव वेकेशन की तस्वीर साझा कर रही हैं, अभिनेत्री की इन तस्वीरों पर फैन्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिए-



सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की उन प्रतिभावान युवा अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर एक बड़ी फैन्स फोलोइंग है। कुछ समय पहले अभिनेत्री ट्रोलिंग से बचने के लिए अपने ट्विटर अकाउंट को डिलीट करने के कारण काफी सुर्ख़ियों में रही थी है| अभिनेत्री के फैन्स उनके आगमी फ़िल्मी प्रोजेक्ट का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load