Bollywood News


कैटरीना अगले हफ्ते शुरू करेंगी 'फोनेभूत' की तैयारी, निभा रही हैं ये किरदार!

कैटरीना अगले हफ्ते शुरू करेंगी 'फोनेभूत' की तैयारी, निभा रही हैं ये किरदार!
कैटरिना कैफ को आपने कई तरह के किरदारों में देखा होगा लेकिन जल्द ही वे कुछ ऐसा करने वाली हैं जो उन्होंने आज तक नहीं किया| जी हाँ! हालिया ख़बरों की मानी जाए तो कैटरिना कैफ अपनी अगली हॉरर-कॉमेडी फिल्म फोनेभूत में एक भूत का किरदार निभाने वाली हैं| रिपोर्ट्स की मैनें तो कैटरिना अगले हफ्ते से इस फिल्म के लिए तैयारी भी अहुरु करने वाली हैं|

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनने वाली फिल्म फोनेभूत एक हॉरर-कॉमेडी होगी जिसमें कैटरिना के साथ सिद्धांत चतुवेदी और ईशान खट्टर भी अहम् किरदारों में नज़र आएँगे| खबर है कहानी में सिद्धांत व ईशान भूत पकड़ने वालों का रोल करते दिखेंगे वहीँ जिस भूत को वे पकड़ते दिखेंगे वे होंगी कैटरिना कैफ| कैटरिना के फैन्स की एक्साइटमेंट इससे बढ़ने वाली है जिन्हें वे पहले कभी न देखी गए अवतार में नज़र आने वाली हैं|

साथ ही कैटरिना हमें सिल्वर स्क्रीन पर सिद्धांत और ईशान दोनों में से किसी को भी रोमांस भी करती नहीं दिखेंगी| ऐसा शायद पहली बार होगा की कैटरिना की ऑन-स्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री किसी भी अभिनेता के साथ नहीं नज़र आएगी| फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा निर्मित फिल्म फ़ोनभूत हमें अगले साल के मध्य तक सिनेमाघरों में देखने को मिल सकती है|

End of content

No more pages to load