सब ठीक रहा तो 2023 में हमें बॉलीवुड के सबसे ऐतिहासिक पलों में से एक बड़े परदे पर देखने को मिल सकता है| बॉलीवुड के तीन सुपरस्टार्स शाहरुख़ खान, सलमान खान और ऋतिक रॉशन तथा कैटरिना कैफ व दीपिका पादुकोण 2023 में यशराज के स्पाई फिल्म यूनिवर्स की तीसरी फिल्म वॉर के सीक्वल में नज़र आ सकते हैं| बॉलीवुड से आ रही रिपोर्ट्स की मानी जाए तो ऐसा ही कुछ होने वाला है और फैन्स की ईद और दिवाली एक साथ ही हो जाएगी|
खबर है की यशराज के स्पाई यूनिवर्स में सलमान, शाहरुख़ और ऋतिक के साथ कैटरिना और दीपिका भी सीक्रेट एजेंट्स के रूप में दिखेंगी| कैटरिना कैफ टाइगर फिल्म सीरीज़ में पाकिस्तानी एजेंट ज़ोया का किरदार निभा चुकी हैं और दीपिका पठान में एक एजेंट के रूप में नज़र आने वाली हैं| ऐसे में पठान में सलमान के केमियो और टाइगर 3 में शाहरुख़ के केमियो के बाद ऋतिक की वॉर के सीक्वल में सलमान, शाहरुख़ संग कैटरिना और दीपिका भी नज़र आएंगी जो की बॉलीवुड के इतिहास के सबसे बड़े ऑन-स्क्रीन पलों में से एक होगा|
रिपोर्ट्स के अनुसार वॉर 2 के 2023 में रिलीज़ होने की संभावना है जिसका निर्देशन भी सिद्धार्थ आनंद ही करेंगे| रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के बाद यशराज का स्पाई यूनिवर्स बॉलीवुड का दूसरा फिल्म यूनिवर्स होगा जिसके के लिए देशभर के फैन्स काफी उत्सुक हैं और ऐसे में शाहरुख़ की पठान के साथ टाइगर 3 और वॉर 2 के भी रिकॉर्डतोड़ बिज़नस करने की संभावना है| बता दें की सिद्धार्थ आनंद की पठान में शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे, फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज़ हो सकती है|
शाहरुख़, सलमान, दीपिका, कैटरिना, ऋतिक आएँगे 'वॉर 2' नज़र?
Tuesday, November 24, 2020 14:43 IST



