Bollywood News


आलिया भट्ट की गंगुबाई 'काठियावाड़ी' में हुई हमा कुरैशी की एंट्री!

आलिया भट्ट की गंगुबाई 'काठियावाड़ी' में हुई हमा कुरैशी की एंट्री!
आलिया भट्ट पहले संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म इंशाअल्लाह में काम करने वाली थी मगर किन्ही कारणों से फिल्म आगे ही नहीं बढ़ पाई| मगर फैन्स की दुआ क़ुबूल हुई और भंसाली ने झट से अलिया के साथ अपना अगला प्रोजेक्ट शुरू कर दिया और हमें मिली गंगुबाई काठियावाड़ी| ये फिल्म शुरुआत से ही किसी न किसी कारण से चर्चा में रही है और अब फिल्म से जुडी एक बात और सामने आ रही है|

रिपोर्ट्स की मैनें तो गंगुबाई काठियावाड़ी में हुमा कुरैशी भी नज़र आने वाली हैं| हुमा इस फिल्म में किसी किरदार में नहीं बल्कि एक कव्वाली स्टाइल आइटम सॉन्ग में नज़र आएंगी| बता दें की ये पहला मौका होगा जब हमा किसी बड़ी फिल्म में एक आइटम नंबर में जलवा बिखेरती दिखाई देंगी| इससे पहले हमा कई फिल्मों में गानों पर थिरकती नज़र आई हैं मगर किसी आइटम सॉन्ग में नहीं|

बता दें की संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी में अलिया भट्ट के साथ शांतनु महेश्वरी बॉलीवुड कदम रखने जा रहे हैं| साथ ही फिल्म में इमरान हाश्मी और अजय देवगन भी केमियो रोल में नज़र आएँगे| संजय लीला भंसाली व जयंतीलाल गड़ा द्वारा निर्मित ये फिल्म इस साल सितम्बर में रिलीज़ होनी थी मगर कोरोना के कारण ऐसा हो नही पाया रु अब ये अगले साल रिलीज़ होगी|

End of content

No more pages to load