Bollywood News


विशाल भारद्वाज की अगाथा क्रिस्टी फिल्म फ्रैंचाइज़ी में आलिया भट्ट हुई फाइनल?

विशाल भारद्वाज की अगाथा क्रिस्टी फिल्म फ्रैंचाइज़ी में आलिया भट्ट हुई फाइनल?
कमीने और हैदर जैसी दमदार फ़िल्में बनाने वाले निर्देशक विशाल भारद्वाज जल्द अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं| विशाल इस बार एक फिल्म फ्रैंचाइज़ी बनाने के मूड में हैं जो की ब्रिटिश उपन्यासकार अगाथा क्रिस्टी की नॉवेल्स पर आधारित होगी| हाल ही में मिली खबरों के मुताबिक़ विशाल ने अब फिल्म में अलिया भट्ट को कास्ट करने का मन बना लिया है|

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ आलिया ने फिल्म की कहानी सुनी है और उन्होंने भी इसके लिए हामी भर दी है| हालांकि अलिया फिल्म साइन करने से पह;ले एक आखिरी स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन के लिए बैठेंगी जिसके बाद इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जाएगी| विशाल इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू करना चाहते हैं जिसे लेकर फिलहाल आलिया अपनी डेट्स एडजस्ट कर रही हैं|

बता दें की आलिया फिलहाल संजय लीला भंसाली की गंगुबाई काठियावाड़ी की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें वे शांतनु महेश्वरी, अजय देवगन और इमरान हाशमी के साथ नज़र आएंगी| इसके अलावा आलिया हमें अगले साल अयान मुख़र्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर के साथ दिखेंगी जिसमें डिंपल कपाड़िया, मौनी रॉय, और अकिनेनी नागार्जुन भी अहम् किरदारों में दिखेंगे|

End of content

No more pages to load