Bollywood News


इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ हुए नोरा फतेही के फैंस, एक्ट्रेस ने ऐसे किया सेलिब्रेट!

इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ हुए नोरा फतेही के फैंस, एक्ट्रेस ने ऐसे किया सेलिब्रेट!
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नोरा फतेही अपने बेली डांस मूव्स के लिए काफी लोकप्रिय हैं। इस अभिनेत्री के लुक्स और डांस ने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नज़र आती हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स भी लगातार बढ़ रहे हैं, हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया है कि उनके इन्स्टाग्राम पर 2 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं।

नोरा फतेही 2 करोड़ फॉलोअर्स होने पर इसका सेलिब्रेशन कर रही हैं और उन्होंने पार्टी का आयोजन भी किया है। इस समय वह अपने खास दोस्तों के साथ मोरक्को में इस सेलिब्रेशन पार्टी का मजा ले रही हैं। उन्होंने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह अपने फैंस के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ-साथ वह रेत में ड्राइविंग का मजा लेती नज़र आ रही हैं| देखिये-



नोरा अक्सर अपनी हॉट और सेक्सी तस्वीरों को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के द्वारा उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है, कुछ समय पहले ही में उनका गुरु रंधावा के साथ वीडियो सॉन्ग 'नाच मेरी रानी' रिलीज़ हुआ था, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था|

End of content

No more pages to load