Bollywood News


घर के किचन गार्डन से शिल्पा शेट्टी ने फैन्स को दिया खुश रहने का मंत्र

घर के किचन गार्डन से शिल्पा शेट्टी ने फैन्स को दिया खुश रहने का मंत्र
बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने घर के बागीचे में लगी सब्जियों के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं| हाल ही में उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गार्डन में लगे नींबू तोड़ती नज़र आ रही हैं| इसके द्वारा उन्होंने लोगों को बताया की इनका वह क्या करने वाली हैं|

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि, 'फूड फॉर थॉट...जिंदगी खूबसूरत है...हर हालात में कुछ अच्छा करें|" बॉलीवुड सेलेब्स उनकी इस वीडियो पर कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया लिखकर भेज रहे हैं, शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी ने भी अपना रिएक्शन दिया है| देखिए-



शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं, जो अपने सेहत और फ़िटनेस को लेकर काफी सक्रिय रहती हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर आपको वर्कआउट और योग के काफी वीडियो मिल जाएंगे। । उन्होंने योग के अलावा डाइट और फूड को लेकर भी काफी बातें लोगो के साथ साझा की हैं। शिल्पा अपने आप को स्वस्थ रखने के साथ-साथ लोगों से भी स्वस्थ रहने की अपील करती हैं।

फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो शिल्पा आने वाले समय में प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म 'हंगामा 2' में परेश रावल के साथ नज़र आने वाली हैं। इसके अलावा वह, शब्बीर खान निर्देशित फिल्म 'निकम्मा' में अपने अभिनय से दर्शकों को एंटरटेन करती नज़र आएगीं। शिल्पा के फैंस उनकी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load