Bollywood News


केजीएफ 2 की बची हुई की शूटिंग शुरू करेंगे यश, इस दिन हो सकती है रिलीज़?

केजीएफ 2 की बची हुई की शूटिंग शुरू करेंगे यश, इस दिन हो सकती है रिलीज़?
प्रशांत नील की फिल्म 'केजीएफ' को देश भर में ज़बरदस्त कामयाबी मिली थी और इस फिल्म से पूरे भारत में स्टार बन गए थे कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश| पहली फिल्म की ज़बरदस्त कामयाबी के बाद इसके पार्ट 2 के लिए फैन्स और भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे मगर बीच में कोरोना आ टपका और फिल्म की शूटिंग अटक गयी| अब यश एक बार फिर केजीएफ 2 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं|

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ यश केजीएफ चैप्टर 2 की आखिरी चरण की शूटिंग शुरू करने के लिए कलहैदराबाद के लिए रवाना ने वाले हैं जहाँ दिसम्बर के मध्य तक फिल्म की शूटिंग चलेगी| खबर है यश और फिल्म की बाकी की टीम कोरोना के बाद शूटिंग फिर शुरू करने को लेकर काफी उत्सुक हैं साथ ही संजय दत्त के भी जल्द शूटिंग ज्वाइन करने की उम्मीद है|

प्रशांत नील की इस फिल्म के निर्माता अगले साल संक्रांति पर यानि 14 जनवरी को रिलीज़ करने पर विचार कर रहे हैं ऐसे में फिल्म का सारा काम जल्दी- निपटाने पर ही ये संभव नज़र आता है| बता दें की केजीएफ 2 में यश और संजय दत्त के साथ श्रीनिधि शेट्टी, बालकृष्ण, अनंत नाग, मालविका अविनाश, सरन शक्ति, अच्युत कुमार, वशिष्ठ सिम्हा, प्रकाश राज, और रवीना टंडन भी नज़र आएँगे|

End of content

No more pages to load