Bollywood News


संजय दत्त क्यूँ कर रहे हैं कंगना रानौत का धन्यवाद? जानिए पूरी बात

संजय दत्त क्यूँ कर रहे हैं कंगना रानौत का धन्यवाद? जानिए पूरी बात
संजय दत्त फिलहाल हैदराबाद में हैं जहां ख़बरों के अनुसार वे प्रशांत नील की केजीएफ़ 2 की बची हुई शूटिंग पूरी कर रहे हैं| हाल ही में कंगना रानौत भी हैदराबाद पहुंची और जैसी ही उन्हें खबर मिली की संजय दत्त भी हैदराबाद में है और दोनों एक ही होटल में ठहरे हुए हैं, कंगना उनसे मिलने उनके पास पहुँच गयी|

कंगना ने संजू बाबा से मिल कर उनका हाल चाल लिया और तबियत के बारे में पुछा| दोनों ने साथ में कुछ समय भी बिताया और कंगना ने संजू की अछि सेहत की कामना करते हुए उनके साथ एक तस्वीर भी ट्वीट कर फैन्स से साझा की थी| देखिए-



कंगना के इस ट्वीट के बाद अब संजय दत्त ने भी उन्हें धन्यवाद देते हुए कंगना को रिप्लाई करते हुए उनका धन्यवाद किया है| संजू ने अपने ट्वीट में लिखा "तुम से मिल कर अच्छा लगा, प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद"| देखिये संजू का ट्वीट-



फ़िल्मी परदे पर संजय दत्त हमें जल्द गिरीश मालिक की एक्शन-थ्रिलर फिल्म तोरबाज़ में नर्गिस फाखरी के साथ नज़र आएँगे जो की 11 दिसम्बर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी| वहीँ कंगना की अगली फिल्म है ए एल विजय के निर्देशन में बन रही तमिल नाडू की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जयललिता की बायोपिक थलाइवी, ये फिल्म हमें अगले साल देखने को मिल सकती है|

End of content

No more pages to load