Bollywood News


विकी कौशल की 'द इम्मौरटल अश्वत्थामा' में सारा अली खान लीड रोल में?

विकी कौशल की 'द इम्मौरटल अश्वत्थामा' में सारा अली खान लीड रोल में?
सारा अली खान बॉलीवुड ये युवा वर्ग की सबसे खूबसूरत और फैन्स की सबसे चहेती अभिनेत्रियों में से एक हैं| वहीँ विकी कौशल भी सबसे प्रतिभाशाली और हैण्डसम अभिनेताओं में से एक है और जल्द इन दोनों की जोड़ी हमें एक सुपरहीरो फिल्म में साथ नज़र आ सकती है| ये फिल्म है उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फेम निर्देशक आदित्य धर की अगली फिल्म द इम्मौरटल अश्वत्थामा|

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के निर्माता सारा अली खान को ही फिल्म में बतौर मुख्य अभिनेत्री कास्ट करना चाहते हैं| सारा का किरदार भी विकी की ही तरह एक पौराणिक टच लिए हुए होगा और उनके पास भी सुपरपावर्स होंगी| अब ऐसे में सारा के फैन्स के लिए ये खबर काफी उत्सुकता भरी है जिन्हें पहली बार सारा एक सुपरहीरो के रूप में देखने को मिलेंगी| सब सही रहा तो इस फिल्म की शूटिंग अगले साल अक्टूबर से शुरू हो जाएगी|

बता दें की आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म माहाभारत के मुख्य किरदारों में से एक अश्वत्थामा पर आधारित होगी| अश्वत्थामा गुरु द्रोणाचार्य और कृपी के पुत्र थे जो की भगवाना शिव का एक अंश थे और उन्हें भगवान् कृष्णा ने कलियुग के अंत तक जीवित रहने का श्राप दिया था| अश्वत्थामा के माथे पर एक मणि थी जिससे उन्हें इंसानों के अलावा दुनिया के हर जीव पर नियंत्रण प्राप्त था, इस मणि को महाभारत के अंत में श्री कृष्णा ने निकाल लिया था|

खबर के मुताबिक़ इस रोल के लिए कैटरिना कैफ के नाम पर भी विचार किया गया था मगर वे पहले से ही अली अब्बास ज़फर की सुपरहीरो फिल्म में व्यस्त हैं जिस कारण उनके साथ बात आगे नहीं बढ़ पाई| फ़िल्मी परदे पर विकी आगे शूजित सरकार की सरदार उधम सिंह में नज़र आएँगे वहीँ सारा अली खान इस साल क्रिसमस पर रिलीज़ होने वाली कूली नंबर 1 में वरुण धवन के साथ दिखेंगी| ये फिल्म अमेज़न प्राइम पर 25 दिसम्बर को रिलीज़ होगी|

End of content

No more pages to load