Bollywood News


आदिपुरुष में प्रभास के राम संग लक्ष्मण के रूप में दिखेगा ये अभिनेता?

आदिपुरुष में प्रभास के राम संग लक्ष्मण के रूप में दिखेगा ये अभिनेता?
ओम राउत की मेगा बजट फिल्म आदिपुरुष को लेकर दिन प्रतिदिन कोई न कोई नई खबर सुनने में आ रही है| निर्माता फिल्म पर तेज़ी से काम कर रहे हैं ताकि वीएफएक्स से लड़ी इस फिल्म की शूटिंग जल्दी से जल्दी ख़त्म करके इसका पोस्ट प्रोडक्शन वर्क शुरू किया जा सके और फिल्म को तय समय पे 2022 में रिलीज़ किया जा सके| हाल ही में खबर आई की फिल्म में माता सीता के रूप में हमें कृति सेनन नज़र आएंगी और फिल्म में लक्ष्मण का किरदार कौन निभाएगा ये भी सामने आ गया है|

रिपोर्ट्स की मानें तो सोनू के टीटू की स्वीटी और प्यार का पंचनामा 2 में चुलबुली एक्टिंग से हमें एंटरटेन करने वाले अभिनेता सनी सिंह फिल्म में श्री राम के छोटे भाई लक्ष्मण के रूप में नज़र आएँगे| खबर है की सनी ने फिल्म साइन कर ली है और वे प्रभास के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित भी हैं| सनी जल्द ही अपने किरदार के लिए तैयारी शुरू करेंगे और जनवरी 2021 से फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो सकती है|



बता दें की आदिपुरुष भारत के पौराणिक ग्रन्थ रामायण पर आधारित फिल्म है जिसमें प्रभास भगवान राम, सैफ अली खान लंकेश रावण, कृति सेनन माता सीता के किरदार में दिखेंगे| इसके अलावा अंगद बेदी के भी रावण के पुत्र इन्द्रजीत के रोल में नज़र आने की भी ख़बरें हैं हालांकि इसकी पुष्टि नही ही है| आदिपुरुष के निर्माता हैं भूषण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतर, और क्रिशन कुमार, ये फिल्म 2022 में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 3डी में रिलीज़ होगी|

End of content

No more pages to load