Bollywood News


देओल परिवार 'अपने 2' में एक सरप्राइज़ के साथ फिर आएगा नज़र, मोशन पोस्टर रिलीज़!

2007 में रिलीज़ हुई अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म अपने ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिज़नस किया था| फिल्म में धर्मेन्द्र, सनी देओल व बॉबी देओल की तिकड़ी नज़र आई थी जो की अब 13 साल के बाद अपने के सीक्वल के लिए फिर एक बार एक साथ आने वाली है| कुछ दिन पहले ही ये खबर सामने आई थी और अब इस पर खुद बॉबी देओल ने ही मुहर लगा दी है|

बॉबी ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर अपने 2 का मोशन पोस्टर शेयर करके अपने फैन सको ये खुशखबरी दी और साथ ही बताया की फिल्म दिवाली 2021 पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी| अपने 2 का निर्देशन भी पहली फिल्म बनाने वाले अनिल शर्मा ही करेंगे मगर सरप्राइज़ ये है की इस बार फिल्म में धर्मेन्द्र, सनी और बॉबी देओल के साथ फिल्म में सनी देओल के बेटे करण देओल भी नज़र आएँगे| देखिए फिल्म का पोस्टर-



गौरतलब है की पिछले साल फिल्म 'पल-पल दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले करण देओल को सनी देओल देओल ने रीलॉन्च करने की बात कही थी जो की अपने 2 से ही होने जा रहा है| बता दें की 'अपने' में कैटरिना कैफ, शिल्पा शेट्टी, और किरण खेर भी नज़र आए थे| फिल्म की कहानी एक पूर्व ओलिंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर के बार में थी जो अपनी खोयी हुई इज्ज़त वापस पाने के लिए अपने बेटे को वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीतने के लिए ट्रेन करता है|

End of content

No more pages to load