Bollywood News


कृति सेनन के बाद अक्षय की बच्चन पाण्डे में अब इस अभिनेत्री की एंट्री?

कृति सेनन के बाद अक्षय की बच्चन पाण्डे में अब इस अभिनेत्री की एंट्री?
कृति सेनन और अक्षय कुमार की जोड़ी हमें हाउसफुल 4 के बाद फिर से नज़र आने वाली है फरहाद समजी की आगामी एक्शन-कॉमेडी फिल्म बच्चन पांडे में| दोनों का फिर साथ आना फिल्म और बॉक्स ऑफिस दोनों के लिए बढ़िया खबर है और अब एक बड़ी खबर आ रही है| सूत्रों की मानें तो बच्चन पांडे में कृति सेनन के अलावा अब एक और बड़ी अभिनेत्री की एंट्री हो गयी है|

ये अभिनेत्री हैं जैकलीन फ़र्नांडेज़, जो अक्षय कुमार के साथ पहले 'हाउसफुल 2' और 'ब्रदर्स' में काम कर चुकी हैं| जहां अक्षय एक गैंगस्टर के रूप में में दिखेंगे जो एक्टर बनना चाहता है वहीँ कृति एक रिपोर्टर के किरदार में जो की फिल्म डायरेक्टर बनना चाहती है, लेकिन जैकलीन के किरदार से जुड़ी कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है| हालांकि कहा जा रहा है की उनका किरदार बच्चन पाण्डेय के किरदार की कहानी आगे लेकर जाता है|

बता दें की अक्षय, कृति और जैकलीन के अलावा फिल्म में अरशद वारसी भी अक्षय के दोस्त और एक और गैंगस्टर के किरदार में कॉमेडी करते दिखेंगे| इतनी दमदार स्टारकास्ट होने से अब फिल्म से फैन्स की उम्मीदें भी काफी बढ़ने वाली हैं| फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता हैं साजिद नडीआडवाला और इसकी शूटिंग अगले साल 6 जनवरी से शुरू हो सकती हैं| गौर्तालाबा है की कोरोना से पहले ये फिल्म 22 जनवरी 2021 को रिलीज़ होनी थी|

End of content

No more pages to load