Bollywood News


जाह्नवी कपूर इस सुपरहिट तमिल फिल्म के हिंदी रीमेक में आ सकती हैं नज़र

जाह्नवी कपूर इस सुपरहिट तमिल फिल्म के हिंदी रीमेक में आ सकती हैं नज़र
शशांक खेतान की 'धड़क' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री जान्हवी कपूर हमें इस फिल्म के बाद से आज तक बड़े परदे पर नज़र अहिं आई हैं| उनकी फ़िल्में 'घोस्ट स्टोरीज़' व 'गुंजन सक्सेना' नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ तो हुई माफरा सिनेमाघरों में जान्हवी धड़क के बाद से नहीं दिखी हैं| जान्हवी की झोली में फिलहाल २ और फ़िल्में हैं और खबर है की उन्होंने अब एक और साइन कर ली है|

रिपोर्ट्स की मानें तो जान्हवी पिछले साल रिलीज़ हुई सुपरहिट तमिल क्राइम-कॉमेडी फिल्म 'कोलामावु कोकिला' के हिंदी रीमेक में नज़र आएंगी| सुनने में आया है जन्ह्ची ने फिल्म साइन भी कर ली है और इसकी शूटिंग जनवरी 2021 से पंजाब में शुरू होगी जहां ये 45 दिन तक चलेगी| इस अनटाइटल्ड फिल्म का निर्देशन डेब्यू डायरेक्टर सिद्धार्थ सेनगुप्ता करेंगे और इसके निर्माता होंगे आनंद राय|

फ़िल्मी फ्रंट पर जान्हवी जल्द हमें हार्दिक मेहता की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'रूहि-अफज़ाना' में नज़र आएंगी| फिल्म में जान्हवी पहली बार राजकुमार राव, और वरुण शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी| इसके अलावा जान्हवी हमें कोलिन डीकून्हा की फिल्म 'दोस्ताना 2' में कार्तिक आर्यन और लक्ष लालवानी के साथ भी नज़र आएंगी| ये दोनों ही फ़िल्में अब अगले साल ही देखने को मिलेंगी|

End of content

No more pages to load