कोरोना काल में लोगों को लॉकडाउन के कारण बहुत तकलीफ झेलनी पड़ी थी और कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा| लॉकडाउन तो ख़त्म हो गया है मगर करोड़ों लोग नौकरियां जाने से और काम न मिल पाने से अब भी तकलीफ में है दूसरी तरफ कोरोना के मामले भी बढ़ रहे हैं| ऐसे में छुट्टियां मनाने के बारे में शायद ही हम में से कोई सोचेगा मगर बॉलीवुड सितारों के मामले में ऐसा नहीं है|
कई बॉलीवुड सितारे पिछले एक महीने से मालदीव छुट्टियां मनाने पहुँच रहे हैं और लगातार वहां से छुट्टियों की खूबसूरत तसवीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं| इन सितारों में कटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, राकुलप्रीत सिंह, तापसी पन्नू, वरुण धवन, तारा सुतारिया, दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ समेत और भी कई एक्टर्स शामिल हैं| जिनके ऐसे हालात में मालदीव में छुट्टियां मनाने और इसका प्रदर्शन सोशल मीडिया पर करने को लेकर काफी आलोचना हो रही है|
अब आखिर सामने आ गया है की आखिर ये सितारे ऐसा क्यूँ कर रहे हैं| दरअसल बॉलीवुड सितारों को दुनिया भर में कई टूरिस्ट स्पॉट्स जैसे की मालदीव टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए फ्री में हॉलिडे पैकेज ऑफर किये जाते हैं| इसके बदले इन स्टार्स को सिर्फ अपनी छुट्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करके प्रमोशन करना होता है और यही कारण है की पूरा बॉलीवुड फिलहाल मालदीव पहुंचा हुआ है|
ये है बॉलीवुड सितारों के मालदीव छुट्टियों की तस्वीरें शेयर करने का कारण!
Wednesday, December 02, 2020 13:21 IST


