बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान और कानूनी मामलों व विवादों का रिश्ता दशकों पुराना है| सलमान पर चल रहे ब्लैक बक केस को लेकर हाल ही में उनकी अदालत में हियरिंग थी जिसमें सलमान नहीं पहुंचे| जी और इसका कारण रहा काविड-19, दरअसल सलमान के वकील ने अदालत से याचिका में कहा की कोरोना के कारण ट्रेवल करना रिस्की है इसलिए सलमान को फिलहाल हियरिंग में न आने की छोट दी जाए जिसे अदालत ने मान लिया|
जोधपुर डिस्ट्रिक्ट सेशंस कोर्ट के जज ब्रजेश पंवार ने सलमान के वकील की याचिका स्वीकार करते हुए सलमान को इस मामले में अदालत में आने की राहत दी और साथ ही मामले की अगली सुनवाई की तारीख भी, जो की 16 जनवरी 2021 को होगी| बता दें की सलमान खान पर 1998 में फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान जोधपुर में संरक्षित जानवर काले हिरन का शिकार करने का इलज़ाम है| इस मामले में सलमान को 2007 में जेल में एक हफ्ता बिताना पड़ा था जिसके बाद से फिलहाल वो बेल पर बाहर हैं|
फ़िल्मी परदे पर सलमान हमें जल्द प्रभु देवा की 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में दिशा पाटनी के साथ नज़र आएँगे| फिल्म में रणदीप हूडा, जैकी श्रॉफ, मेघा आकाश, भरत, गौतम गुलाटी और भी कयी कलाकार नज़र आएँगे| राधे के निर्माता हैं सोहेल खान, अतुल अग्निहोत्री व सलमान खान और ये फिल्म अगले साल की पहली तिमाही में बड़े परदे पर दस्तक दे सकती है|
ब्लैक बेक मामले सलमान खान नहीं पहुंचे कोर्ट, जानिए क्या कहा जज ने
Wednesday, December 02, 2020 14:22 IST


