Bollywood News


इन्दू की जवानी के गाने 'दिल तेरा' में किआरा आएंगी रेट्रो लुक में नज़र, फर्स्ट लुक जारी!

अबीर सेनगुप्ता की अगामिकोमेद्य-ड्रामा फिल्म इन्दू की जवानी के ट्रेलर में किआरा अडवाणी के चुलबुले अवतार को फैन्स ने काफी पसंद किया है जिसे देखने के बाद से वे फिल्म देखने के लिए भी बेकरार हैं| बीते दिनों फिल्म का पहला 'हीलें टूट गयी' रिलीज़ हुआ था जिसमें किआरा एक काफी हॉट लुक में दिखाई दी और अब फिल्म के अगले गाने के लिए किआरा ने रेट्रो लुक अपना लिया है|

गाने का टाइटल है 'दिल तेरा' जिसके विडियो में हमें किआरा अडवाणी और आदित्य सील 60 के दशक से लेकर 90 के दशक के लुक्स में नज़र आएँगे| खबर है की इस ट्रैक में किआरा 1964 की फिल्म कश्मीर की कलि से शर्मीला टैगोर के लुक, 1982 की फिल्म नमक हलाल से परवीन बाबी का लुक औरे 1995 की फिल्म रंगीला से उर्मिला मटोंडकर का लुक रीक्रिएट करती नज़र आएंगी| किआया ने थोड़ी देर पहले ही गाने से अपना लुक भी शेयर किया, देखिए-



दिल तेरा गाने को गाया है बैनी दयाल और नीति मोहन ने, लिखा है गुरप्रीत सैनी और गौतम शर्मा ने व कंपोज़ किया है रोचक कोहली ने जो की जल्द ही जारी किया जा सकता है| बता दें की अबीर सेनगुप्ता की इन्दू की जवानी में किआरा अडवाणी और आदित्य सील के साथ मल्लिका दुआ भी नज़र आएंगी और ये फिल्म 11 दिसम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी|

End of content

No more pages to load