Bollywood News


थाडम रीमेक से पहले एक और थ्रिलर फिल्म में दिखेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा?

थाडम रीमेक से पहले एक और थ्रिलर फिल्म में दिखेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा?
सिद्धार्थ मल्होत्रा की आखिरी फिल्म 'मरजावां' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गयी थी और उन्हें फिलहाल एक हिट की बहुत ज्यादा ज़रुरत है| जल्द ही वे हमें परम वीर चक्र से सम्मानित शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक 'शेरशाह' में नज़र आने वाले हैं जो की अगले साल रिलीज़ होगी| इसके अलावा खबर है की सिद्धार्थ ने तमिल एक्शन-थ्रिलर थाडम का हिंदी रीमेक भी साइन किया है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो उससे पहले सिड एक और एक्शन थ्रिलर में नज़र आ सकते हैं|

बॉलीवुड के गलियारों से सामने आई अफवाहों की मानी जाए तो सिद्धार्थ मल्होत्रा ने थाडम के अलावा एक और एक्शन-थ्रिलर फिल्म साइन कर ली है| इस फिल्म से निर्देशन में कदम रखेंगे शॉर्ट फिल्मों के निर्देशक शांतनु बागची और सिड जल्द ही फिल्म के लिए तैयारी भी शुरू करने वाले हैं| माना जा रहा है की सिद्धार्थ पहले इस फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगे और उसके बाद थाडम रीमेक की जिसका टाइटल 'गुमराह' हो सकता है|

बता दें की सिड ने शेरशाह की शूटिंग ख़त्म कर ली है और ये फिल्म अगले साल जनवरी से मार्च के बीच रिलीज़ हो सकती है| फिल्म में सिद्धार्थ के साथ किआरा अडवाणी, जावेद जाफरी, शिव पंडित, पवन चोपड़ा, हिमांशु मल्होत्रा, मीर सर्वर और शतफ फिगार भी नज़र आएँगे| विष्णुवर्धन इन्दुरी के निर्देशन में बनी शेरशाह अगले साल की पहली तिमाही में सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है|

End of content

No more pages to load