Bollywood News


बिग बॉस 14: रुबीना से लड़ाई के बाद कविता कौशिक ने छोड़ा शो? देखिये वीडियो

बिग बॉस 14: रुबीना से लड़ाई के बाद कविता कौशिक ने छोड़ा शो? देखिये वीडियो
हाल ही में सोशल मीडिया पर बिग बॉस-14 का एक नया प्रोमो वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें रुबीना दिलैक के साथ झगड़े के बाद कविता कौशिक बिग बॉस हाउस से सरप्राइज एग्जिट एरिया के रास्ते बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं। दरअसल, शो में फिनाले से पहले ही घर के मुख्य द्वार को खोल दिया गया है। ऐसे में रुबीना के साथ लड़ाई करने के बाद कविता का बाहर जाना लोगों को हैरान कर रहा है|

वीडियो में आप देख सकतें हैं कि "कविता लड़ाई के दौरान, रुबीना को बिग बॉस हाउस के बाहर देखने की बात कहती हैं। जिस पर रुबीना गुस्से में चिल्लाते हुए कहती हैं कि मुझसे यही पर बात करिए। इसके बाद कविता गुस्से में चिल्लाते हुए कहती दे रही हैं-'क्या आपको आपके पति का सच पता है? एक लाफा मारुंगी, चल निकल यहां से।' रुबीना भी कविता को सेम बात दोहराते हुए चुप होने की बात कहती हैं। तभी कविता मेन गेट की ओर जाती हैं और वहां से बाहर निकल जाती हैं|" देखिये-



रुबीना और कविता कौशिक के लड़ाई के प्रोमो वीडियो को देखने के बाद फैन्स आने वाले एपिसोड को लेकर काफी उत्सुक नज़र आ रहे हैं। घर में एजाज खान पहले फाइनलिस्‍ट बन चुके हैं, उन्‍होंने इम्‍युनिटी स्‍टोन टास्क जीत लिया था। अभी तीन और फाइनलिस्‍ट के लिए प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है|

End of content

No more pages to load