Bollywood News


केजीएफ 2 के टीज़र की रिलीज़ डेट आई सामने! इस दिन मिलेगा यश के फैन्स को सरप्राइज़

केजीएफ 2 के टीज़र की रिलीज़ डेट आई सामने! इस दिन मिलेगा यश के फैन्स को सरप्राइज़
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश प्रशांत नील की 2018 में रिलीज़ हुई फिल्म केजीएफ से राष्ट्रीय स्टार के स्टार बन गए| इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को ज़बरदस्त कामयाबी मिली जिसके बाद से ही फैन्स इसके सीक्वल केजीएफ चैप्टर 2 का दिल थाम कर इंतज़ार कर रहे हैं| फिल्म के सीक्वल में मुख्य विलन अह्दीरा के रूप में संजय दत्त भी नज़र आएँगे और इसलिए फैन्स की उत्सुकता इसे लेकर और भी ज्यादा है| हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का टीज़र कब जारी होगा ये खबर सामने आ गयी है|

जी, ख़बरों के मुताबिक़ फिल्म के लीड स्टार यश के जन्मदिन पर फिल्म के निर्माता केजीएफ का टीज़र दर्शकों के सामने पेश करेंगे| जिन्हें नही पता उन्हें बता दें की यश का जन्मदिन 8 जनवरी को होता है और इसी दिन केजीएफ चैप्टर 2 का टीज़र हमें देखने को मिल सकता है यानी करीब एक महीने बाद| गौरतलब है की फिलहाल केजीएफ 2 की शूटिंग हैदराबाद में जारी है जो की 15 दिसम्बर तक ख़त्म होने की संभावना है|

प्रशांत नील की केजीएफ 2 में यश और संजय दत्त के साथ श्रीनिधि शेट्टी, बालकृष्ण, अनंत नाग, मालविका अविनाश, अच्युत कुमार, प्रकाश राज, रवीना टंडन, राव रमेश, वशिष्ठ सिम्हा, और भी कई कलाकार नज़र आएँगे| ये फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज़ होनी थी मगर कोरोना के कारण इसकी शूटिंग अटक गयी| अब केजीएफ 2 अगले साल की पहली तिमाही में सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है|

End of content

No more pages to load