Bollywood News


अजय देवगन की फिल्म 'मेडे' में अब हुई इस अभिनेत्री की एंट्री!

अजय देवगन की फिल्म 'मेडे' में अब हुई इस अभिनेत्री की एंट्री!
अजय देवगन जो की 'यू मी और हम' (2008) और 'शिवाय' जैसी फिल्मों से निर्देशन में भी हाथ आजमा चुके हैं एक बार फिर निर्देशन की कमान संभालने वाले हैं अपनी अगली फिल्म 'मेडे' में| ये एक थ्रिलर-ड्रामा होगी जिसमें अजय देवगन के साथ अमिताभ बच्चन और उनकी 'दे-दे प्यार दे' को-स्टार रकुलप्रीत सिंह भी नज़र आएंगे| इसी के साथ अब फिल्म में एक और नए चेहरे की एंट्री हो गयी है|

लेटेस्ट खबर ये है की मेडे में नेटफ्लिक्स की फिल्म लव पैर स्क्वायर-फूट फेम अंगीरा धर भी दिखाई देंगी, वे फिल्म में एक वकील के रोल में नज़र आएंगी| इस बात का खुलासा खुद अंगीरा ने ही इन्स्टाग्राम पर एक अखबार की रिपोर्ट पोस्ट करके किया| उन्होंने पोस्ट की कैप्शन में अपनी उत्सुकता बयान करते हुए लिखा: "INCH ME.. coz I can hardly believe this! Thrilled to be a part of this incredible crew of #MAYDAY working with @amitabhbachchan and @ajaydevgn is going to be a dream fulfilled!!"| देखिए पोस्ट-



बता दें की अंगीरा यूट्यूब की कॉमेडी वेब सीरीज़ 'बैंग बाजा बारात' में अली फज़ल के साथ और पिछले साल रिलीज़ हुई एक्शन फिल्म कमांडो 3 में विद्युत् जामवाल और अदा शर्मा के साथ भी नज़र आ चुकी हैं| मेडे के निर्देशक व निर्माता दोनों अजय देवगन ही होंगे और इसकी शूटिंग इस महीने हैदराबाद में शुरू होगी| ये फिल्म अगले साल की आखिरी तिमाही में रिलीज़ हो सकती है|

End of content

No more pages to load