Bollywood News


खलनायक के सीक्वल में नेगेटिव रोल में दिखेंगे टाइगर श्रॉफ?

खलनायक के सीक्वल में नेगेटिव रोल में दिखेंगे टाइगर श्रॉफ?
1993 में रिलीज़ हुई बॉलीवुड के शोमन सुभाष घई की फिल्म खलनायक बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक है| फिल में संजय दत्त एक नेगेटिव रोल में दिखे थे जिसे फैन्स ने बहुत पसंद किया था| उनके किरदार बल्लू को बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक किरदारों में से एक माना जाता है और साथ ही उनकी डायलॉग 'नायक नहीं खलनायक हूँ मैं' को भी| अब 27 साल के बाद सुभाष घई इस फिल्म का सीक्वल बनाने की सोच रहे हैं और खबर है की फिल्म टाइगर श्रॉफ भी दिख सकते हैं|

टाइगर के फिल्म में होने की चर्चा काफी समय से चल रही है मगर नई खबर ये है की खलनायक 2 में टाइगर हमें नेगेटिव लीड रोल में नज़र आ सकते हैं| जी, टाइगर का किरदार फिल्म में एंटी-हीरो का होगा जैसे की वे पहले भी सिद्धार्थ आनंद की 'वॉर' में नज़र आ चुके हैं| खबर के मुताबिक़ फिल्म की कहानी जहां पिछली फिल्म ख़त्म हुई थी वहीँ से आगे बढ़ेगी और जल्द ही टाइगर के साथ लीड रोल में अभिनेत्री भी फाइनल हो सकती है| हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है, मगर टाइगर और संजय दोनों के ही फैन्स को इन्हें एक साथ देखना बहुत ही मनोरंजक होगा|

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के सीक्वल में माधुरी दीक्षित भी केमियों रोल में नज़र आ सकती हैं| बता दें की 1993 में रिलीज़ हुई पठान में संजय दत्त के साथ जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित लीड रोल में और अनुपम खेर, राखी गुलज़ार, रामय कृष्णन, नीना गुप्ता और अली असगर भी नज़र आए थे| फिल्म को बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट सप्पोर्टिंग एक्टर के फिल्मफेयर अवार्ड भी मिले थे|

End of content

No more pages to load