Bollywood News


बिग बॉस 14: फिनाले वीक, जैस्‍म‍िन ने एजाज़ को कही इतनी बड़ी बात!

बिग बॉस 14: फिनाले वीक, जैस्‍म‍िन ने एजाज़ को कही इतनी बड़ी बात!
'बिग बॉस 14' के फिनाले वीक में आते ही प्रतिभागियों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। बीते एपिसोड में जहाँ रुबिना दिलैक और कविता कौशिक के बीच काफी बहस हुई और अंत में कविता खुद घर से बाहर चली गईं| अब आने वाले समय में शार्क बोट वाले टास्‍क में जैस्‍म‍िन भसीन और एजाज खान के बीच काफी बड़ी लड़ाई होने वाली है। दोनों पहले ही एपिसोड से एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं, हाल ही में एक प्रोमो रिलीज़ किया गया है जिसमें दोनों को सारी हदें पार करते देखा जा सकता है और बात-बातों में जैस्‍म‍िन उनको भाड़े का कैरेक्‍टर बोल देती हैं|

प्रोमो में आप देख सकतें हैं कि जैस्‍म‍िन, एजाज़ की ओर इशारा करते हुए बोलती हैं कि एजाज़ ने सबको अपना दुख दिखा दिया। जैस्‍म‍िन का इशारा एजाज के उस राज को लेकर है, जिसका खुलासा उन्‍होंने इम्‍युनिटी स्‍टोन हासिल करने के लिए किया। इस बात पर धीरे-धीरे दोनों में जबरदस्त बहस शुरू हो जाती है। टास्‍क के दौरान दोनों के बीच की लड़ाई हाथापाई तक पहुंच जाती है और इसके बाद राहुल वैद्य बीच में आते हैं। देखिए-



टास्क के दौरान सभी लोग नाव पर सवार हो जाते हैं, लेकिन रुबिना दिलैक को नाव पर कुर्सी नहीं मिलती है। नियम के मुताबिक, बजर बजने पर जिस सदस्‍य के पास कुर्सी नहीं होगी वह आउट हो जाएगा। रुबिना सभी सदस्‍यों को कहती हैं कि यदि कोई चाहता की मैं कुछ गलत न करूं तो वह एक कुर्सी उन्‍हें दे दे। इसके बाद रुबिना, राहुल वैद्य और निक्की को बहस करते हुए देखा जा सकता है|

End of content

No more pages to load