Bollywood News


सलमान खान ने ऐसे की कटरीना की बहन इसाबेल के गाने की तारीफ!

बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ ने भी एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपना जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है| हाल ही में हिंदी सिनेमा के सुल्तान सलमान खान ने इसाबेल कैफ के नए म्यूजिक वीडियो को अपने इन्स्टाग्राम पर साझा किया है| अभिनेता का यह तारीफ करने का अंदाज़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है|

वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा कि, 'अरे वाह इसाबेल, अच्छा गाना है और आप अच्छे लग रहे हो, आपको बहुत-बहुत बधाई|' मीडिया खबरों की मानें तो सलमान खान अभिनेत्री का अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ डेब्यू कराने जा रहे हैं| क्या इस खबर में वाकई सच्चाई है ये तो समय ही बताएगा| देखिये वीडियो-



बता दें की हाल ही में इसाबेल कैफ ने दीप मनी द्वारा गाए गए गाने 'माशाअल्लाह' के साथ अपने करियर की शुरुवात कर दी है। इसको देखने के बाद दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी सराहा है| पंजाबी गायक दीप मनी ने भी पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि एक नए चेहरे के साथ काम करने का यह एक अच्छा अनुभव था।'

End of content

No more pages to load