Bollywood News


कंगना को दिलजीत बोले 'बदतमीज़', कंगना बोली 'चमचा', किसानों को लेकर ट्विटर पर शुरू की जंग

कंगना को दिलजीत बोले 'बदतमीज़', कंगना बोली 'चमचा', किसानों को लेकर ट्विटर पर शुरू की जंग
एक तरफ जहाँ केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान सड़कों पर उतरे हैं तो दूसरी तरफ उनके आंदोलन को लेकर ट्विटर पर भी जंग छिड़ी हुई है। इसी क्रम में कंगना रनौत और पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ का नाम जुड़ गया है। दोनों के बीच ट्विटर पर छिड़ी लड़ाई रुकने का नाम नही ले रही है| कंगना रनौत ने हल ही में उनके कमेंट का रिप्लाई करते हुए लिखा था कि, 'ओ करण जौहर के पालतू, जो दादी शाहीन बाग में अपनी सिटिजनशिप के लिए आंदोलन कर रही थी, वही बिलकिस बानो किसानों के एमएसपी के लिए आंदोलन करती हुई दिखी। महिंदर कौर जी को तो मैं जानती भी नहीं। क्या ड्रामा चलाया है तुम लोगों ने? अब इसे बंद करो।'

दरअसल कंगना रनौत ने एक ट्वीट किया था, जिसमें एक महिला को शाहीन बाग की बिलकिस बानो बताते हुए ट्वीट किया था कि वह 100 रुपये लेकर आंदोलन करती हैं और अब किसानों के आंदोलन में आई हैं। कंगना ने इस ट्वीट को बाद में डिलीट कर दिया था, लेकिन विवाद तब तक बढ़ चुका था। कंगना ने जिस महिला की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया था, उन्हें पंजाब के बठिंडा की महिंदर कौर बताया जा रहा है। महिंदर कौर का ही एक वीडियो शेयर करते हुए दिलजीत दोसांझ ने कंगना पर हमला बोलते हुए कहा था कि किसी को इतना भी अंधा नहीं होना चाहिए कि किसी को कुछ भी बोलता जाए। देखिये सारे ट्विट-

















कंगना ने एक ट्वीट में सफाई देते हुए लिखा था कि, ' मैंने सिर्फ शाहीन बाग की दादी पर कॉमेंट किया था क्योंकि उन्होंने वहां दंगे भड़काने कोशिश की थी। मैं नहीं जानती कि कहां से वे लोग एक दूसरी बुजुर्ग महिला को ले आए हैं और अब अंतहीन झूठ फैलाने में जुटे हैं। कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ की ट्विटर पर छिड़ी जंग रुकने का नाम ही नही ले रही है, अब देखना ये होगा की इन दोनों की यह जुबानी जंग कहाँ जाकर खत्म होती है|

End of content

No more pages to load