Bollywood News


समुद्र तट से सेल्फी साझा करते हुए मौसम का मज़ा लेते दिखे रणवीर सिंह

समुद्र तट से सेल्फी साझा करते हुए मौसम का मज़ा लेते दिखे रणवीर सिंह
हिंदी सिनेमा में अपनी जबरदस्त एनर्जी के लिए मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह शुक्रवार सुबह दिलीप कुमार के लोकप्रिय गीत के साथ समुद्र तट पर सेल्फी लेते हुए खूबसूरत मोसम का मज़ा लेते दिखाई दिए। इसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साझा की है, जिसको काफी पसंद किया जा रहा है|

इस तस्वीर में अभिनेता का मोतियों वाला हार लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है, सफेद फ्रेम वाले धूप के चश्मे और उनका आश्चर्यचकित करने वाला ड्रेसिंग सेंस सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है| रणवीर ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "सुहाना सफ़र और ये मौसम हसीं हमें डर है, हम खो ना जाए कहीं 💕|" देखिये-



अगर आपको पता हो कुछ समय पहले ही रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सर्कस' की घोषणा की गई थी, इस फिल्म में रणवीर के साथ पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज़, वरुण शर्मा और मुरली शर्मा भी अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं| मीडिया खबरों की मानें तो रोहित शेट्टी गोवा और ऊटी में फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग करेंगे और फरवरी के अंत तक इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगें। रणवीर इसमें डबल रोल करते नज़र आने वाले हैं, बता दें कि 'सिर्कस' संजीव कुमार-मौसमी चटर्जी-देवेन वर्मा की 1982 की कॉमिक फिल्म 'अंगूर' का रीमेक है। अभिनेता के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load