2 साल के बाद शाहरुख़ खान फ़िल्मी परदे पर वापस आने की तैयारी कर रहे हैं यशराज की आगामी एक्शन-थ्रिलर पठान से| फिल्म में शाहरुख़ और दीपिका की सुपरहिट जोड़ी चौथी बार एक साथ नज़र आएगी और इस बार दोनों का साथ जॉन अब्राहम भी देंगे| सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म की शूटिंग पिछले महीने मुंबई चुप-चाप शुरू कर दी गयी और अब सुनने में आ रहा है की फिल्म की टीम आबू धाबी जाने की तैयारी में है|
हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार पठान की शूटिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा आबू धाबी में शूट किया जाना है जिसके लिए जल्द शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम आबू धाबी रवाना होंगे| माना जा रहा है फिल्म का आबू धाबी स्केड्यूल सबसे लम्बा रहने वाला है जो की अगले साल जनवरी में शुरू होगा| इसकी तैयारी के लिए पठान की एक टीम आबू धाबी पहुँच भी चुकी है जिसके बाद यूनाइटेड किंगडम में फिल्म का बचा हुआ हिस्सा शूट किया जाएगा|
बता दें की ये पहली बार होगा जब शाहरुख़ खान और जॉन अब्राहम स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे, जबकि दीपिका इससे पहले रेस 2 में जॉन के साथ काम कर चुकी हैं| पठान यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का पहली कड़ी होगी जिसमे सलमान खान भी टाइगर फिल्म सीरीज के किरदार में एक्सटेंडेड केमियो में नज़र आएँगे| इसके बाद सलमान की टाइगर 3 में शाहरुख़ खान भी केमियों में दिखेंगे और फिर ये दोनों दिखेंगे ऋतिक रॉशान की वॉर के सीक्वल में| पठान अगले साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है'|
पठान की शूटिंग के लिए जल्द आबू धाबी रवाना होंगे शाहरुख़, दीपिका व जॉन
Friday, December 04, 2020 13:22 IST


