Bollywood News


'फाइटर' होगा ऋतिक रॉशन-सिद्धार्थ आनंद की अगली एक्शन फिल्म का टाइटल?

'फाइटर' होगा ऋतिक रॉशन-सिद्धार्थ आनंद की अगली एक्शन फिल्म का टाइटल?
ऋतिक रॉशन और सिद्धार्थ आनंद की सुपरहिट जोड़ी ने पहली बार 2014 में फिल्म बैंग-बैंग में साथ काम किया था जो ब्लॉकबस्टर रही थी| इसके बाद दोनों पिछले साल लेकर आए एक और मेगा एक्शन फिल्म 'वॉर' जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म तो बनी ही साथ ही भारत की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में से एक भी बन गयी| अब ये जोड़ी एक और धमाका करने के लिए तैयार है|

बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रही ख़बरों के मुताबिक़ सिद्धार्थ अब ऋतिक को लेकर एक ऐसी एक्शन फिल्म बनाना चाहते हैं जिसकी कहानी फाइटर जेट्स के इर्द-गिर्द घूमती है| मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ ने फिल्म का आईडिया ऋतिक से वॉर की शूटिंग के समय शेयर किया था जो ऋतिक को पसंद आया था| लॉकडाउन के समय सिद्धार्थ ने फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया और बेटे दिनों ऋतिक को फाइटर की कहानी सुनाई जो की उन्हें काफी पसंद आई है|

सूत्रों की मानें तो ऋतिक रॉशन इस फिल्म में एक फाइटर पायलट के रूप में ताबड़तोड़ एक्शन करते हुए एक ऐसे अवतार में दिखेंगे जैसे उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया है| सिद्धार्थ फिलहाल पठान पर काम कर रहे हैं और इसे निपटाने के बाद ही फाइटर पर बाकी काम शुरू करेंगे| फिल्म 2021 के अंत या 2022 की शुरुआत तक फ्लोर पर जा सकती है|

End of content

No more pages to load