Bollywood News


फिल्म 'अतरंगी रे' से सारा और अक्षय का फर्स्ट लुक जारी, बढ़िया लग रही है केमिस्ट्री

फिल्म 'अतरंगी रे' से सारा और अक्षय का फर्स्ट लुक जारी, बढ़िया लग रही है केमिस्ट्री
बॉलीवुड फिर से अपनी लय पकड़ने के लिए तैयार है, खबरों की माने तो ऐसा लगता है कि धनुष, सारा अली खान और अक्षय कुमार भी अपना कैलेंडर बुक करवा चुके हैं| कुछ समय पहले खबर आई थी कि यह कलाकार अक्टूबर में 'अतरंगी रे' फिल्म की शूटिंग फिर शुरू कर सकते हैं। उनकी इस घोषणा के बाद से ही लोगों में फिल्म के प्रति जिज्ञासा और ज्यादा बढ़ गई है| हाल ही में सारा ने अपने इन्स्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर फैन्स के साथ साझा किया, जिसको सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है|

आनंद एल राय निर्देशित इस फिल्म का शूटिंग शेड्यूल दिल्ली और मुंबई में रहेगा। यह वास्तविक स्थानों पर शूट की जाने वाली कुछ फिल्मों में से एक है, जो देश भर में चल रही महामारी के कारण स्टूडियो सेट-अप पर शूट नही की जा सकती है। खबरों की मानें तो इस फिल्म में सारा वह डबल रोल में अक्षय और धनुष के साथ रोमांस करती नज़र आने वाली हैं। हाल ही में शेयर किए गए पोस्टर को देखकर उनकी उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है| देखिये-



भारत में इस समय ऑनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी गई है| खबरों की माने तो तालाबंदी के समय में भी सारा और धनुष वाराणसी में इसकी शूटिंग कर रहे थे। हिमांशु शर्मा और एआर रहमान ने इसमें संगीत दिया है, सूत्रों की मानें तो 2021 में इसके रिलीज़ होने की उम्मीद की जा रही है।

End of content

No more pages to load