Bollywood News


अक्षय कुमार ने किया क्रिस्टोफर नोलन का डिंपल कपाड़िया को लिखा नोट, कहा 'गर्व है आप पर'

अक्षय कुमार ने किया क्रिस्टोफर नोलन का डिंपल कपाड़िया को लिखा नोट, कहा 'गर्व है आप पर'
अक्षय कुमार भारत और बॉलीवुड के सबसे बड़े फ़िल्मी सितारों में से एक हैं| हाल ही में उनकी सास डिंपल कपाड़िया ने भी अपने नाम एक नयी उपलब्धि कर ली जब उन्होंने दुनिया के सबसे कामयाब और बड़े निर्देशकों में से एक क्रिस्टोफर नोलन के साथ फिल्म टेनेट में काम किया| आज टेनेट भारत में रिलीज़ हो गई है और इस मौके पर क्रिस्टोफर ने डिम्पल के साथ काम करने के एक्सपीरियंस शेयर करते हुए और उन्हें धन्यवाद किया और एक लैटर लिखा जो अक्षय ने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया|

अक्षय ने ये चिट्ठी शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा "ये मेरे लिए बतौर एक दामाद बड़े ही गर्व का पल है| क्रिस्टोफर नोलन ने डिंपल कपाड़िया को टेनेट की भारत में रिलीज़ के मौके पर एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है| उनकी जगह मैं होता तो मैं तो शायद हिल भी नही पाता लेकिन उन्हें स्क्रीन पर टेनेट में जादू बिखेरते हुए देखने के बाद मैं बहुत ही खुश हूँ और मुझे आप पर गर्व है माँ"| देखिए क्रिस्टोफर का नोट-



बता दें की क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म टेनेट आज देश में सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गयी है| फिल्म में जॉन डेविड वाशिंगटन, रॉबर्ट पैटिनसन, एलिज़ाबेथ डेबिकी, डिंपल कपाड़िया, माइकल केन, केनेथ ब्रनाघ मुख्य भूमिकाओं में नज़र आए हैं| फिल्म को अंग्रेजी, हिंदी तमिल और तेलुगु में देश में रिलीज़ किया गायब है और इससे बेहद बढ़िया रिव्यु भी मिल रहे हैं|

End of content

No more pages to load