Bollywood News


जयललिता की पुण्यतिथि पर कंगना ने थलाइवी से साझा की नयी तस्वीरें

जयललिता की पुण्यतिथि पर कंगना ने थलाइवी से साझा की नयी तस्वीरें
कंगना रानौत जो की बीते दिनों से अपने ट्विटर विवाद को लेकर काफी चर्चा में हैं उन्होंने चर्चा के विषय को बदल कर कुछ अच्छा बनाने की कोशिश की है| रनौत तमिल नाडू की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जयललिता की बायोपिक फिल्म थलाइवी में नज़र आने वाली हैं और आज जयललिता की पुण्यतिथि पर उन्होंने फिल्म से अपने किरदार की नयी झलक सोशल पर साझा की है|

कंगना ने फिल्म से अपने किरदार की तीन तस्वीरें साझा की जिनमें वे जयललिता के किरदार में अलग-अलग शेड्स में नज़र आ रही हैं| कंगना ने ये तस्वीरें साझा करते हुए लिखा "On the death anniversary of Jaya Amma, sharing some working stills from our film Thalaivi- the revolutionary leader. All thanks to my team, especially the leader of our team Vijay sir who is working like a super human to complete the film, just one more week to go Folded hands"|देखिए-



ए एल विजय के निर्देशन में बनी थलाइवी में कंगना रानौत के साथ अरविन्द स्वामी, प्रकाश झा, जीशु सेनगुप्ता, पूर्णा, मधु, भाग्यश्री, विद्या प्रदीप भी नज़र आएँगे| फिल्म के निर्माता हैं विष्णु वर्धन इन्दुरी व शैलेश आर सिंह और ये फिल्म अगले साल की पहली तिमाही में सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है|

End of content

No more pages to load