Bollywood News


अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा व रकुलप्रीत की फिल्म 'थैंक गॉड' इस वजह से अटकी

अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा व रकुलप्रीत की फिल्म 'थैंक गॉड' इस वजह से अटकी
कुछ महीने पहले निर्देशक इंद्रा कुमार ने ये ऐलान किया था की वे जल्द ही एक मनोरंजक कॉमेडी फिल्म लेकर आने वाले हैं जिसमे अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुलप्रीत सिंह नज़र आएँगे| फिल्म का टाइटल है थैंक गॉड और जिसमे इन तीनो कलाकारों की फ्रेश तिकड़ी को देखने के लिए इनके फैन्स काफी उत्सुक थे| खबर है की इस फिल्म के लिए अब फैन्स को थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा|

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ थैंक गॉड की शूटिंग जोकि इस साल शुरू होनी थी पहले कोविड-19 के कारण अटक गई थी| उसके बाद फिल्म की मुख्य कास्ट धीरे-धीरे नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हो गयी और अब ये फिल्म थोड़े लम्बे समय के लिए लटक गयी है| अजय देवगन फिलहाल भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया में व्यस्त हैं जिसके बाद वे मैदान की बची हुई शूटिंग ख़त्म करेंगे और उसके बाद वे अपनी डायरेक्टोरियल मेडे में व्यस्त हो जाएँगे|

दूसरी तरफ रकुलप्रीत सिंह भी जॉन अब्राहम और जैकलीन फ़र्नांडेज़ के साथ एक्शन फिल्म अटैक की शूटिंग ख़त्म करने के बाद अजय के साथ मेडे पर काम शुरू कर देंगी और इसके अलावा उनकी झोली में कई साउथ के प्रोजेक्ट्स भी हैं| बता दें की ये फिल्म डेनिश फिल्म सॉर्ट कुग्लर के रीमाके है जिसमे स्वर्ग में एक व्यक्ति (सिद्धार्थ मल्होत्रा) एक रियलिटी शो जीतने के बाद अपनी ज़िन्दगी वापस पा लेता है| फिल्म में रकुलप्रीत सिद की पत्नी और अजय देवगन भगवाना का रोल करते दिखेंगे|

End of content

No more pages to load