हाल ही में अभिनेता अनिल कपूर समेत वरुण धवन, नीतू कपूर और निर्देशक राज मेहता को फिल्म जुग-जुग जियो की शूटिंग के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने की बात सामने आई थी| ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल गयी और इसके बाद से फैन्स अपने चहेते सितारों की सेहतमंदी की कामना करने लगे| लेकिन लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक़ अनिल कपूर को कोरोना नहीं हुआ है और ये बात उन्होंने ट्वीट कर साझा की|
अनिल कपूर ने ट्वीट कर लिखा की "सभी अफवाहों पर लगाम लगाते हुए, मेरा कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आया है| आप सभी का शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद"| हालांकि जुग-जुग जियो की बाकी टीम वरुण धवन, नीतू कपूर और निर्देशक राज मेहता का टेस्ट पॉज़िटिव पाया गया है और फिलहाल ये सभी आईसोलेशान में हैं व इनका इलाज जारी है| इन सभी के ठीक होने के बाद फिल्म की शूटिंग फिर शुरू की जाएगी|
बता दें की जुग-जुग जियो एक फैमिली कॉमेडी फिल्म है जिसमें वरुण धवन और किआरा अडवाणी की जोड़ी पहली बार एक साथ नज़र आएगी| साथ ही अनिल कपूर और नीतू कपूर भी फिल्म में वरुण के माता पिता और किआरा के सास ससुर के रोल में नज़र आएँगे| गुड न्यूज़ फेम निर्देशक राज मेहता की ये फिल्म 2021 के मध्य तक सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है|
अनिल कपूर ने लगाईं अफवाहों पर लगाम, ट्वीट कर कही ये बात
Saturday, December 05, 2020 13:41 IST


