Bollywood News


आमिर खान ने मारी राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में एंट्री! करेंगे ये काम!

आमिर खान ने मारी राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में एंट्री! करेंगे ये काम!
आमिर खान जिस भी फिल्म से वे जुड़ते हैं और जिस भी काम को हाथ लगाते हैं उसे ही परफेक्ट बना देते हैं, और इसीलिए उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है| अब आमिर राजामौली की आगामी मेगा बजट फिल्म आरआरआर से जुड़ गए हैं जिसे लेकर आरआरआर और आमिर दोनों के ही फैन्स इस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्सुक हो उठे हैं| अजय देवगन और अलिया भट्ट के बाद आमिर तीसरे बड़े बॉलीवुड सितारे हैं जो की इस फिल्म से जुड़े हैं|

खबर है की आमिर खान की हाल ही में आरआरआर में एंट्री हो गयी है लेकिन वे फिल्म में एक्टिंग करते हुए नहीं नज़र आएँगे| जी, ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर इस फिल्म में एक्टिंग नहीं बल्कि बेकग्राउंड वॉईस-ओवर देंगे| वे कहानी में राम चरण और जूनियर एनटीआर के किरदारों का दर्शकों का परिचय करवाएंगे और उनकी आवाज़ आपको फिल्म में ही नहीं बल्कि आरआरआर के ट्रेलर में भी सुनने को मिलेगी|

बता दें की राजामौली की आरआरआर भारत के स्वतंत्रता सेनानियों कोमारम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू के जीवन पर आधारित होगी| फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर और अलिया भट्ट के अलावा कमियों रोल में अजय देवगन और श्रिया सरन भी नज़र आएँगे| इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये है जो हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ किया जाएगा| आरआरआर अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी|

End of content

No more pages to load