Bollywood News


भूत पुलिस के पहले चरण की शूटिंग ख़त्म, मुंबई में इस दिन शुरू होगा दूसरा चरण

सैफ अली खान, जैकलीन फर्नानडेज़, यामी गौतम व अर्जुन कपूर हमें जल्द आगामी बॉलीवुड हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत पुलिस में नज़र आने वाले हैं| फिल्म में ये चारों पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं और इन्हें देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं| इसी बीच खबर आ रही है की फिल्म के पहले चरण की शूटिंग हाल ही में ख़त्म हो गयी है|

भूत पुलिस की शूटिंग धर्मशाला में पिछले कुछ समय से जारी थी और अब वहां का स्केड्यूल ख़त्म कर लिया गया है| पवन कृपलानी के निर्देशन में बन रही भूत पुलिस की अगले चरण की शूटिंग अब मुंबई में 15 दिसम्बर से शुरू की जाएगी| इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक और बॉलीवुड ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके दी-



भूत पुलिस में सैफ अली खान और अर्जुन कपूर हमें भूत पकड़ने वाली पुलिस के किरदारों में नज़र आएँगे| फिल्म में इन दोनों के साथ जैकलीन फ़र्नांडेज़ आर यामी गौतम लीड रोल में और साथ ही जावेद जाफरी भी सहायक भूमिका में दिखेंगे| भूर्त पुलिस अगले साल की दूसरी तिमाही में बड़े परदे पर रिलीज़ हो सकती है|

End of content

No more pages to load