Bollywood News


किसानों के समर्थन में उतरी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा!

किसानों के समर्थन में उतरी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा!
जब से तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान सड़कों पर उतरे हैं तभी से उनके आंदोलन को लेकर ट्विटर पर जंग छिड़ी हुई है। नए कृषि कानूनों को खत्म करने की अपनी मांग को लेकर किसानों ने पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन तेज कर दिया है। अब इनके समर्थन में कई मशहूर सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर ने किसानों का खुला समर्थन करते हुए ट्विटर पर पोस्ट साझा की है|

प्रियंका चोपड़ा ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "हमारे किसान भारत के खाद्य सैनिक हैं, उनका डर दूर करना बहुत जरूरी है। उनकी हर तरह की मदद की जानी चाहिए। एक संपन्न लोकतंत्र के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देर की जगह समस्या का हल जल्दी होना चाहिये|'

वहीं दूसरी और सोनम कपूर ने भी किसानों का समर्थन करते हुए इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि, "जब तक जुताई शुरू नहीं हो जाती, तब तक अन्य कलाएं चलती हैं, इस देश के किसान मानव सभ्यता के संस्थापक हैं।" देखिए-





आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों से पहले तापसी पन्नू, रितेश देशमुख, सोनू सूद, मीका सिंह, हंसल मेहता, चित्रांगदा सिंह, कपिल शर्मा, अंगद बेदी, स्वरा भास्कर जैसे कई सितारे किसानों को अपना समर्थन दे चुके हैं। पंजाबी कलाकारों की बात करें तो इस समय हर कोई किसानों के साथ खड़ा नज़र आता है|

End of content

No more pages to load