Bollywood News


नीतू कपूर एयर ऐम्बुलेंस से पहुंची मुंबई, वहीं वरुण धवन चंडीगढ़ में क्वॉरेंटीन!

पूरे विश्व भर में फैली कोरोना वायरस महामारी ने हिंदी सिनेमा के कई मशहूर सेलेब्स को अपना शिकार बना लिया है। हाल में बॉलीवुड गलियारे से मिली खबर के मुताबिक चंडीगढ़ में शूटिंग कर रही 'जुग जुग जियो' फिल्म की टीम भी कोरोना से संक्रमित हो गई है। बता दें कि कुछ समय पहले ही अनिल कपूर और किआरा आडवाणी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी और वह तुरंत मुंबई वापस आ गए थे। हल ही में नीतू कपूर, वरुण धवन और फिल्म के डायरेक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद नीतू को एयर ऐम्बुलेंस के द्वारा मुंबई भेज दिया गया है|

खबरों की मानें तो नीतू कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रणबीर कपूर ने तुरंत उनके मुंबई लौटने का बंदोबस्त किया है। उन्होंने अपनी मां को एयर ऐम्बुलेंस के द्वारा मुंबई बुला लिया है। वहीं दूसरी और अभिनेता वरुण धवन और इस फिल्म के निर्देशक राज मेहता को चंडीगढ़ में ही क्वॉरेंटीन कर दिया गया है, सोशल मीडिया पर इन सभी के फैन्स इनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं|

कुछ मीडिया चेनल ने अनिल कपूर भी कोरोना पॉजिटिव बता दिया था, जिसके बाद अभिनेता ने अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी पर लोगों को बताया था कि वह बिलकुल स्वस्थ हैं। अभी तक मिली खबरों के अनुसार नीतू कपूर, वरुण धवन और राज मेहता के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 'जुग जुग जियो' की शूटिंग को अब अनिश्चित काल के लिए रोक दिया गया है| अब तो समय ही बताएगा कि इसकी शूटिंग दोबारा कब शुरू होगी|

End of content

No more pages to load