Bollywood News


ऐसे हुई बॉलीवुड के 'बैडमैन' गुलशन ग्रोवर और 'मिस्टर बीन' की मुलाकात!

हिंदी सिनेमा में अपने नकारात्मक किरदार के लिए लोकप्रिय गुलशन ग्रोवर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीरें फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में गुलशन ने मशहूर कॉमिक मिस्टर बीन का किरदार निभाने वाले ब्रिटिश अभिनेता रोवन एटकिन्सन के साथ अपनी एक तस्वीर इन्स्टाग्राम पर साझा की है जिसे यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है|

सोशल मीडिया पर रोवन एटकिन्सन के साथ साझा की गयी इस तस्वीर में गुलशन काफी खुशमिज़ाज़ अंजाद में नज़र आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "मिस्टर बीन और मैं भारत में हुई पहली फॉर्म्यूला वन रेस के दौरान मिले।' इन दोनों की इस तस्वीर पर फैन्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| देखिए-



गुलशन ग्रोवर के फ़िल्मी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के साथ नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल मार्च में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से इसको अभी तक रिलीज़ नही किया गया है। इसके अलावा वह संजय गुप्ता की फिल्म 'मुंबई सागा' में भी जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, रोहित रॉय, अमोल गुप्ते, समीर सोनी और महेश मांजरेकर जैसे कलाकार के साथ दिखाई देने वाले हैं| अभिनेता के फैन्स उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load