Bollywood News


बधाई दो में राजकुमार राव व भूमि पेड्नेकर के किरदारों से जुड़ी ये बड़ी बात आई सामने!

बधाई दो में राजकुमार राव व भूमि पेड्नेकर के किरदारों से जुड़ी ये बड़ी बात आई सामने!
राजकुमार राव और भूमि पेड्नेकर जल्द ही पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आने वाले हैं बधाई हो के सीक्वल बधाई दो में| पहली फिल्म में आयुष्मान खुर्राना संग काम करने के बाद अब भूमि राजकुमार के साथ मिल कर मस्ती का सिलसिला आगे लेकर जाने वाली हैं| जल्द फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो सकती है औरु इसी बीच राजकुमार राव और भूमि पेड्नेकर के किरदारों को लेकर एक बड़ी बात सामने आ रही है|

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार राजकुमार राव जो की बधाई दो में एक पुलिस ऑफिसर का रोल करते दिखेंगे एक समलैंगिक यानी गे पुरुष के रूप में नज़र आएँगे जो अपनी असली पहचान छुपा कर रखता है| वहीँ भूमि पेड्नेकर, जो की फिल्म में फिल्म में एक पीटी टीचर के रोल में दिखेंगी, वे भी एक समलैंगिक महिला यानी लेस्बियन के रूप में नज़र आएंगी| ये दोनों एक शादीशुदा जोड़े का किरदार निभाएंगे जो की अपनी पहचान छुपाने के लिए नाटक करते हैं|

बता दें की ऐसी शादियों को अंग्रेजी में लैवेंडर मैरिज कहा जाता है जहां दो लड़की-लड़की समाज के दर से समलैंगिक होते हुए भी शादी करके साथ रहते हैं| ये कॉमेडी-ड्रामा फिल्म बॉलीवुड और हिंदी सिनेमा में अपने आप में पहली तरह की फिल्म होगी जिससे फैन्स और क्रिटिक्स दोनों को ही काफी उम्म्मीदें हैं| बधाई दो की शूटिंग जनवरी 2021 से शुरू होगी और सब ठीक रहा तो ये अगले साल के मध्य तक हमें सिनेमाघरों में देखने को मिल सकती है|

End of content

No more pages to load