Bollywood News


'मैदान' की शूटिंग इस महीने से फिर हो रही शुरू, फुटबॉल कोच के रूप में दिखेंगे अजय!

'मैदान' की शूटिंग इस महीने से फिर हो रही शुरू, फुटबॉल कोच के रूप में दिखेंगे अजय!
अजय देवगन जो की फिलहाल हैदराबाद में अभिषेक दुधैय्या की वॉर-ड्रामा फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया' की शूटिंग में व्यस्त हैं, इस फिल्म के बाद मैदान की बची हुई शूटिंग पूरी करेंगे| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ अजय देवगन अगले साल जनवरी में मैदान के शूट का जो हिस्सा बाकी है उसे पूरा करने के की तैयारी में हैं|

बता दें की मैदान एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है| ये फिल्म भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम दौर में टीम के कोच रहे सय्यद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित होगी| उनकी अगुवाई में भारतीय फुटबॉल टीम 1951 और 1962 में एशियाई गेम्स जीतने के साथ 1956 मेलबर्न ओलंपिक्स में फुटबॉल के सेमी-फाइनल तक पहुँची थी|

मैदान में अजय देवगन सय्यद अब्दुल रहीम और प्रियामणि उनकी पत्नी के किरदार में दिखेंगे| साथ ही गजराज राव भी फिल्म में एक अहम किरदार निभाते नज़र आएँगे| अमित शर्मा की इस फिल्म में निर्माता हैं ज़ी स्टूडियोज़, बोनी कपूर, अरुनावा जॉय सेनगुप्ता व आकाश चावला और ये अगले साल 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी|

End of content

No more pages to load