Bollywood News


ये है अली अब्बास ज़फर और कैटरिना कैफ की सुपरहीरो फिल्म का टाइटल!

अली अब्बास ज़फर और कैटरिना कैफ की जोड़ी टाइगर जिंदा है के बाद फिर एक बार अली अब्बास ज़फर के साथ काम करने वाली हैं उनकी आगामी सुपरहीरो फिल्म में| इस प्रोजेक्ट को लेकर कैटरिना के फैन्स काफी उत्सुक हैं क्यूंकि ये पहला मौका होगा कैटी एक सुपरहीरो अवतार में नज़र आएंगी वो भी एक फीमेल लीड फिल्म में| हर कोई जानना चाह रहा था की आखिर फिल्म का टाइटल क्या है जो की आखिरकार सामने आ गया है|

हालिया रिपोर्ट्स की मानी जाए तो इस फिल्म का टाइटल होगा 'सुपर सोल्जर' जो की एक ज़बरदस्त साइंस-फिक्शन प्लौट की तरफ इशारा करता है| फिल्म के टाइटल से ऐसा प्रतीत होता है की फिल्म में कैटरिना के किरदार पर शायद कुछ एक्सपेरिमेंट करके उन्हें सुपर सोल्जर बनाया जा सकता है| खैर ये देखना दिलचस्प रहेगा की आखिर फिल्म का टाइटल इसकी कहानी पर कैसे खरा उतरता है, उतरता भी है या नहीं|

बता दें की की सुपर सोल्जर की शूटिंग अगले साल जनवरी में दुबई में हो सकती है और ये अगले साल के अंत तक हमें सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी| इसके अलावा कैटरिना कैफ हमें गुरमीत सिंह की के निर्देशन में बन रही हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ भी नज़र आएंगी| फ़िल्मी परदे पर कैटरिना जल्द रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी जो की 2021 की पहली तिमाही में रिलीज़ हो सकती है|

End of content

No more pages to load