अनुराग कश्यप और अनिल कपूर जल्द हमें एक दुसरे से भिड़ते हुए नज़र आने वाले हैं लेकिन रियल
लाइफ में नहीं बल्कि रील लाइफ में| दरअसल ये दोनों ही बॉलीवुड दिग्गज नेटफ्लिक्स की आगामी वेब
फिल्म "एके वर्सेज़ एके" में एक दुसरे के साथ एक खतरनाक खूनी खेलते हुए नज़र वाले हैं जिसकी
एक झलक हमें इस सीरीज़ के ट्रेलर में देखने को मिल रही है जो की रिलीज़ हो गया है'|
एके वर्सेज़ एके की कहानी को असलियत की तरह पेश किया गया है| ट्रेलर में देखने को मिल रहा है
की कैसे अनिल कपूर जब अनुराग कश्यप की एक स्टेज शो के दौरान बेईज़ती कर देते हैं तो बदला
लेने के लिए अनुराग अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर को अगवाह कर लेते हैं| इसके बाद वे अनिल
को ये टास्क देते हैं की उन्हें अपनी बेटी सोनम को ढूँढना है वो भी बिना किसी की मादद, न पुलिस न
कोई दोस्त न पारिवारिक सदस्य और ये सब कुछ एक फिल्म की शूटिंग की तरह लग्न चाहिए| इसके
बाद शुरू होता है एक थ्रिल्लिंग खेल जिसमे कोई अनिल का भरोसा नही करता है, पुलिस भी नही,
जिन्हने लगता है की वे एक्टिंग कर रहे हैं| देखिए ट्रेलर-
बता दें की एके वर्सेज़ एके का निर्देशन अनुराग कश्यप ने ही किया है और ट्रेलर देख कर यही लगता
है की ये एक दमदार फिल्म होने वाली है| फिल्म में अनिल कपूर और अनुराग कश्यप के साथ सोनम
कपूर, बोनी कपूर और भी कई कलाकार कमियों रोल में दिखेंगे| एके वर्सेज़ एके हमें 24 दिसम्बर को
नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी|
एके वर्सेज़ एके ट्रेलर: चूहे-बिल्ली का खेल खेल रहे अनुराग कश्यप और अनिल कपूर
Tuesday, December 08, 2020 13:47 IST


