पंकज त्रिपाठी ने कहा, ''अपने पसंदीदा किरदार - माधव मिश्रा के रूप में वापसी कर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं अभी ज्यादा कुछ नहीं बताऊंगा, इसलिए ज्यादा जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहिए।'' देखिए-
हालांकि अन्य सभी जानकारी गोपनीय है, लेकिन सूत्रों की मानें तो फ्रेंचाईज़ी का अगला चैप्टर क्रिमिनल जस्टिसः बिहाईंड क्लोज़्ड डोर्स और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। पंकज त्रिपाठी का किरदार मिश्रा जी अपने अगले बड़े केस से सभी को चौंका देगा- ज्यादा जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहिए!


