कुछ समय पहले खबर आई थी कि चंडीगढ़ में हिंदी फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग कर रहे स्टार्स नीतू कपूर, वरुण धवन और इसके निर्देशक राज मेहता कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। हाल ही में खबर ये मिली है कि बॉलीवुड की युवा अभिनेत्री कृति सैनन भी कोरोना का आसान शिकार बन गयी हैं। बता दें कि कृति सैनन और राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ करने में व्यस्त थे, अब इस खबर के सामने आते ही लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद अभिनेता राजकुमार कोरोना पॉजिटिव निकले।
मीडिया खबरों की मानें तो कृति ने साथ के साथ ही पत्रकारों को अपने कोरोना पॉज़िटिव होने की जानकारी दे दी थी। इस समय अभिनेत्री की तबियत कैसी है और उनके अंदर इस वायरस के कौन-कौन से लक्ष्ण हैं इसके बारे में उन्होंने कोई अधिकारिक घोषणा नही की है|
कृति सैनन आखिरी बार बड़े पर्दे पर अर्जुन कपूर और संजय दत्त के साथ फिल्म 'पानीपत' में नज़र आई थी। आने वाले समय में वह पंकज त्रिपाठी और सई तमहानकर के साथ फिल्म 'मिमी' में दिखाई देने वाली हैं इसमें वह सोरोगेट मदर का किरदार निभाती दिखाई देंगी। इसके अलावा कृति, अक्षय कुमार के साथ 'बच्चन पांडे' में भी नज़र आने वाली हैं, उनके फैन्स सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|
कृति सैनन भी हुई कोरोना का शिकार, बॉलीवुड में पैर पसारता वायरस!
Tuesday, December 08, 2020 15:48 IST


