Bollywood News


देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 2021 में फैंस को देंगी यह खूबसूरत तोहफा!

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 2021 में फैंस को देंगी यह खूबसूरत तोहफा!
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों में अपने जबरदस्त अभिनय के लिए काफी लोकप्रिय हैं। अगर आप उनके फैन हैं तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है, बता दें कि प्रियंका की बुक 'अनफिनिश्ड' मार्किट में आने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बात की जनकारी उन्होंने इन्स्टाग्राम पर अपनी बुक 'अनफिनिश्ड' की पहली झलक शेयर करते हुए दी है, जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

इन्स्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा तस्वीर अपनी बुक को लेकर खड़ी नज़र आ रही हैं। अभिनेत्री के चेहरे की मुस्कान लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रही है, पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "वो फीलिंग, जब आप खुद की किताब पहली बार हाथ में पकड़ते हैं, मैं मजाक कर रही हूं। मेरे हाथ किताब का कवर लगा है, जिसे मेरी किताब पर लपेटा जाना है। बस महसूस कर रही थी कि इसे पकड़कर कैसा लगता है, अगले महीने यह किताब लॉन्च होने वाली है।" इस पोस्ट के उपर अभिनेत्री के फैन्स काफी अच्छी प्रतिक्रिया देते हैं, देखिए-



कुछ समय पहले ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की है। इस दिन इस लव बर्ड ने अपनी शादी कि कुछ खास तस्वीरें अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिनको खूब पसंद किया गया था। इन दोनों ने राजस्थान, जोधपुर के उमेद भवन में 2018 में शादी कर ली थी|

End of content

No more pages to load